हरियाणा: फसल खरीद आसान होने पर 1 दिन में बिका 1 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं, इन जिलों में सर्वाधिक बिक्री

April 07 2021

चंडीगढ़। हरियाणा में फसल खरीद आसान होने पर किसान बड़ी तादाद में मंडियों पर पहुंचने लगे हैं। बीते रोज की बात की जाए तो सोमवार को यहां के 12 जिलों में 1 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं बिका। गेंहू की सबसे ज्यादा यमुनानगर जिले में हुई। वहीं, सबसे कम कैथल में हुई। फिलहाल जींद और फतेहाबाद को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी जिलों में फसल खरीद शुरू हो गई। राज्य में रबी सीजन की फसल खरीद 1 अप्रैल को गेंहू की खरीद के साथ शुरू हुई थी।

अब जिन जिलों में एक दिन के दौरान किसानों से 10 हजार क्विंटल से ज्यादा गेंहू की खरीददारी हो रही है, उनमें यमुनानगर, झज्जर, हिसार, करनाल और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि सरकार किसानों के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि, किसानों को 72 घंटे के अंदर उनकी फसल का भुगतान हो, यह सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में नए गोदाम बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श कर रहे हैं।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: oneindia