विधायक अनूप नाग ने किसानों को सौंपा कृषि यंत्र

July 23 2021

अंतागढ़ विधायक अनूप नाग राज्य मंत्री व सदस्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना व उन्नायन विकास प्राधिकरण द्वारा सामूहिक खेती अंतर्गत हुए कार्य के लिए कोयलीबेड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम चिलपरस के कृषकों को कृषि विभाग के सहयोग से खेती के लिए उपयोग की जाने वाली ट्रैक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण कृषि यंत्र प्रदान किए गए। इन कृषि यंत्रों में कृषि विभाग द्वारा लाखों रुपये की सब्सिडी किसानो को प्रदान की गई है। इस दौरान विधायक द्वारा सामूहिक खेती के लिए दो कृषक समूहों के किसानों को कृषि कार्य के लिए दो नगद ट्रैक्टर वितरण किया गया। साथ ही किसानों को फसलों की कटाई के लिए रिपर व मिसाई के लिए थ्रेसर भी प्रदान किया गया। किसानों की आय एवं कृषि उत्पादन बढ़ाने और साथ ही सामूहिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विधायक अनूप नाग के आहान कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम बदरंगी में 90 एकड़ व ग्राम चिलपरस में 100 एकड़ खेत को जालीदार तार से फेसिंग किया गया। साथ ही विधायक नाग के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा 18-18 नलकूप खनन, सोलर पंप की स्थापना, 5-5 ड्रीप सिंचाई एवं 4-4 किसानों के यह गोडाउन का भी निर्माण किया गया।

वितरण के बाद विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा भारत एक कृषि प्रधान देश और छत्तीसगढ़ भी एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां की करीब आधी से ज्यादा आबादी कृषि पर ही निर्भर है। ऐसे में किसानों को ना सिर्फ अपने खेतों और फसल पर खर्च करना पड़ता है, बल्कि खेती के उपकरणों पर भी खर्च करना होता है। अगर किसान के पास ट्रैक्टर है तो खेती काफी आसान हो जाती है। वहीं, ट्रैक्टर खरीद लेना इतना भी आसान नहीं होता। ऐसे में छोटे किसानों को भी ट्रैक्टर मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने कई योजना की शुरुआत की है। इसके तहत राज्य सरकार जरूरतमंद किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए सब्सिडी देती है। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, मुकेश ठक्कर, दुर्गेश ठाकुर, शेख शरीफ कुरेशी, लहेंद्र वर्मा, चंद्रज्योत रामटेके, सूर्यकांत यादव, चिलपरस के जागृति किसान समूह के अध्यक्ष देवीराम मरकाम, विष्णु मंडावी, लोकेश मंडावी, टिकेश कुमार, दयाराम, बदरगी के नवचेतना कृषक समूह के अध्यक्ष देशीराम कोरेटी, उपाध्यक्ष मानक लाल उसेंडी, सचिव, मानिक लाल, भुनेश्वर, योगेश समेत कई किसान एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद थे।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Nai Dunia