देश में गेहूं की बुवाई पिछड़ी

December 15 2021

चालू रबी सीजन में गेहूं की बुवाई पिछड़ रही है। अब तक 242 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया है जबकि गत वर्ष इस समय तक 254 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में लगभग 12 लाख हेक्टेयर की कमी बनी हुई है। वहीं रबी की कुल बुवाई 506 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष इस अवधि में 503 लाख हेक्टेयर हुई थी। देश में तिलहनी फसलों का रकबा निर्धारित लक्ष्य को पार कर गया है। अब तक लक्ष्य से 11 लाख हेक्टेयर अधिक रकबे में बोनी हो गई है। वहीं दलहनी फसलों की बुवाई गत वर्ष के समान चल रही है।

कृषि मंत्रालय भारत सरकार के मुताबिक अब तक 242.05 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो गई है। जबकि लक्ष्य 303.6 लाख हे. रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में गेहूं 254.70 लाख हेक्टेयर में बोया गया था। इस प्रकार लगभग 12.65 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में गेहूं की बुवाई हुई है। वहीं धान की बोनी अब तक 10.89 लाख हेक्टेयर में हो गई है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat