जम्मू-कश्मीर में बारिश से बर्बाद फसल की राहत राशि डलेगी खातों में, एक लाख किसान को राहत

November 27 2021

जम्मू-कश्मीर में बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई धान की फसल की राहत राशि किसानों के सीधे खातों में डलेगा। इसके लिए किसानों के खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि पहले से ही प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत किसानों के खाते आधार से लिंक हैं और इनकी जानकारी राजस्व विभाग के पास है, जो इसमें शामिल नहीं हैं, इनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

एक लाख से अधिक किसानों की फसल बारिश और ओलावृष्टि की भेंट चढ़ी है। जम्मू, सांबा, कठुआ में 80 हजार से ज्यादा किसान हैं, जिनको राहत मिलेगी। कठुआ के डीसी राहुल यादव का कहना है कि किसानों के सीधे खातों में ही राहत राशि जाएगी। अब तक 10 हजार के करीब किसानों को राहत राशि ट्रांसफर की गई है। इतने ही किसान बचे हुए हैं, जिनके खातों की जानकारी जुटाकर उनको राहत राशि दी जाएगी।

वहीं, जम्मू और सांबा जिलों में भी किसानों के खातों में ही पैसे जाएंगे। हालांकि किसानों का कहना है कि अभी तक उनको राहत राशि नहीं मिली है। सांबा में 22844 किसानों को राहत राशि मिलनी है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Amar Ujala