IMD ने इन राज्यों में जताई बारिश की भविष्यवाणी

October 20 2023

पिछले कई दिनों के दौरान दक्षिण, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। खासकर दिल्ली और पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में ठंड ने दस्तक दे दी है भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि देश के उत्तर-पश्चिम में अगले कई दिनों तक शुष्क मौसम का अनुभव होगा, जबकि दक्षिणी राज्यों-विशेष रूप से केरल और तमिलनाडु में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से तापमान बढ़ने से अचानक बढ़ी ठंड से लोगों को राहत मिलेगी।

इतना ही नहीं अगले 6 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान (दिल्ली एनसीआर मौसम पूर्वानुमान) 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रह सकता है। इस दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे दिन में तेज धूप निकलेगी। इससे लोगों को सुहावने मौसम का अहसास होगा।

इन राज्यों में फिर से बदलेगा मौसम

निजी मौसम वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके 22 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम भारत पहुंचने की संभावना है। इसके कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इससे ठंड और अधिक बढ़ जाएगी और लोगों को दिन भर के लिए अपनी जर्सी उतारनी पड़ सकती है।

24 अक्टूबर तक इन राज्यों में बारिश की संभावना

20 अक्टूबर के आसपास, बंगाल की खाड़ी के मध्य क्षेत्रों पर एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने का अनुमान है जिस वजह से देश के शेष हिस्सों में अगले पांच दिनों में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में बन रही कम दबाव प्रणाली की वजह से ओडिशा में नम दशहरा की भविष्यवाणी की गई है यानी दशहरा में यहां बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 23 और 24 अक्टूबर को बारिश की भविष्यवाणी की है क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने कहा कि राज्य में 20 से 23 अक्टूबर तक शुष्क मौसम रहेगा और कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी वहीं  23 और 24 अक्टूबर को ओडिशा के कई तटीय क्षेत्रों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान

  • अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
  • केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है।
  • 21 और 21 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
  • अगले दो से तीन दिनों के लिए लक्षद्वीप, दक्षिणपूर्व अरब सागर और मध्य अरब सागर में मछुआरों को चेतावनी दी गई है।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है। 
स्रोत: किसान तक