जिले में इन दिनों मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वर्म यानी फौजी कीड़ों ने अटैक कर रखा है। 20 दिन की फसल भी खाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि यदि अभी से किसान फौजी कीड़े पर नियंत्रण नहीं रख पाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है। वह भी उस दौर में जबकि इस बार मक्का का रकबा अधिक हो गया है। आमतौर पर करीब 70 से 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ही मक्का की बोवनी की जाती है। लेकिन सोयाबीन में लगातार हो रहे नुकसान के कारण किसानों ने मक्का के प्रति अपना रुझान बढ़ाया है। इस बार एक लाख हेक्टेयर में मक्का की बोवनी की गई है। ऐसे में किसानों को इस मामले में अलर्ट रहना होगा। बचाव के लिए अभी से महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे।
ग्रामीणों द्वारा लगातार इस बात की शिकायत की जा रही है कि उनके खेतों में फौजी कीड़े ने अटैक कर रखा है। कीड़े ने विशेष रूप से मक्का की नुकसानी की है। आमतौर पर हमारे क्षेत्र में यह कीड़ा नहीं पाया जाता था। लेकिन पिछले साल से इसकी आमद हमारे क्षेत्र में भी बढ़ गई है। दरअसल मक्का की फसल ऐसी है जो कि 12 माह ली जाती है। भुट्टे व हरे चारे के लिए इसे लगातार उगाया जाता है। इसी वजह से इसका साइकिल यानी चक्र टूट नहीं पा रहा है। और यह फौजी कीड़ा वर्तमान में बना हुआ है।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत: Nai Dunia