उत्तर प्रदेश के “आम” भूटान के खास हुए

July 31 2021

भारत विश्व के आम उत्पादक देशों में अग्रणी है। भारत में उत्तर प्रदेश के आम अपनी मिठास और स्वाद के कारण विदेशों में भी जाने जाते हैं। इसीलिए भारत से आमों के कुल निर्यात में उत्तर प्रदेश का हिस्सा 23.47% है। भारत से विश्व के विभिन्न देशों में गत वर्ष 400 करोड़ रु. के लगभग 50 हजार टन आम निर्यात किये गए थे।  इसमें सर्वाधिक 1.4 बिलियन रु. के आमों का आयात यूएई ने किया था और यूके ने 676 मिलियन रु. का आयात किया था।

अब भूटान उ. प्र. के आमों के खरीददार के रूप उभर रहा है। आम को भूटान के बाजारों में स्थापित करने हेतु हाफेड द्वारा एपीडा नई दिल्ली, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं भारतीय दूतावास-भूटान के सहयोग से वर्चुअल मैंगो बायर सेलर मीट का आयोजन कराया गया।

सुश्री रूचिरा कम्बोज, भारतीय राजदूत भूटान कहती हैं कि भूटान के बाजारों में उत्तर प्रदेश से आम निर्यात किये जाने की पर्याप्त सम्भावनाएं विद्यमान है। भूटान द्वारा गत वर्ष की तुलना में दोगुना भारतीय आम का आयात इस वर्ष किया गया है। हाफेड एवं प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गये 1 टन आम की गुणवत्ता की सरहना करते हुए उन्होंने अपेक्षा की कि उत्तर प्रदेश के आमों को भूटान के बाजारों में निर्यात किया जाए।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat