सर्दियों में इन सब्ज़ियों की खेती से होगा मुनाफा

December 19 2022

रबी की फसलों की बुवाई खत्म हो चुकी है. इस बीच बेहतर इम्यूनिटी के लिए मार्केट में हाई प्रोटीनयुक्त सब्जियों की डिमांड बढ़ गई है।
ब्रॉकली: ये सब्जी विदेशी मानी जाती है. इसे घर के बगीचे में आसानी से उगाया जा सकता है। बुवाई के 10 दिनों में ब्रॉकली के पौधे पर फूल लगने शुरू हो जाते है। वहीं, सर्दियों के दिनों में ये कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं। मार्केट में इस सब्जी का काफी अच्छा दाम है।
हरी मटर: मटर का उत्पादन साल के 12 महीने होता हैं। सर्दियों में इसकी खपत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। खपत बढ़ने के साथ ही मार्केट में मटर का रेट बढ़ने लगता है। साथ ही हरी मटर का सेवन कई बीमारियों के खिलाफ फायदेमंद है।
चुकंदर: स्वस्थ्य के लिहाज से चुकंदर का सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसकी रोपाई बीज के ज़रिये होती है। 24 दिनों में ही इसके पौधे नजर आने लगते हैं। महज 90 दिनों के भीतर ये कटाई के लिए तैयार हो जाती है। बाजार में चुकंदर महंगी कीमतों पर बिकती है।
टमाटर: टमाटर एक सदाबहार सब्जी है, साल भर इसका उत्पादन होता है। टमाटर के पौधे ऐसी जगह रोपें जहां सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में धूप आती रहे। इससे पौध का विकास सही तरीके से होगा और ज्यादा उपज हासिल होगी। ज्यादा उपज हासिल होने पर किसानों का मुनाफा भी कई गुना बढ़ सकता है।