फसल खराब हुई तो पेड़ों पर चढ़कर किसानों ने किया प्रदर्शन

August 28 2020

ग्राम खमलिया के किसानों ने पेड़ों पर चढ़ कर फसल खराब होने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि खराब हुई सोयाबीन की फसल का प्रशासन सर्वे कराए और किसानों को मुआवजा दे। सरपंच मनोहर मेवाड़ा के साथ बड़ी संख्‍या में किसान इस दौरान मौजूद थे।

इसी बीच आज मध्यप्रदेश के कृषि कमल पटेल ने भोपाल-इंदौर हाइवे पर खेतों में फसलों का निरीक्षण करने पहुंचे। अति वर्ष से खराब हुई फसलों का कृषि मंत्री ने निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की और मौजूद अधिकारियों को सर्वे को लेकर दिशा निर्देश दिए।

मीडिया से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश और किसानों को बर्बाद कर दिया था। किसानों पर संकट है अति वर्षा से फसलें खराब हुई है मैंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए एक-एक गांव में जाकर सर्वे करे यह किसानो की सरकार है मुख्यमंत्री खुद किसान हैं।

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के बयान पर पलटवार

कृषि मंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के आरएसएस मुख्यालय जाने के सवाल पर कहा कि खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे।15 महीने से कांग्रेस किसानों को लूट रही थी और अब घड़ियाली आंसू बहा रहे है। हम सिंधिया जी का अभिनंदन करते हैं। उन्‍होंने जो कहा वो किया। 6 मंत्री और 25 विधायक ने पद छोड़ा है क्योंकि आज कोई सरपंच का पद नहीं छोड़ता है। इन्होंने छोड़ा क्योकि कांग्रेस ने इनको धोखा दिया है। भाजपा जो कहती है वो करती है।

फ‍िजिकल डिस्टेंसिंग का उड़ा मखौल

इस दौरान किसी ने भी फ‍िजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया। इसका जमकर मख़ौल उड़ाया गया । इस दौरान कुछ लोग बिना मास्क के भी नजर आए।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Nai Dunia