धान कर रहा मालामाल, पांच साल में प्रदेश में दोगुनी हुई पैदावार

December 19 2020

मध्य प्रदेश में धान किसानों को मालामाल कर रहा है। पिछले पांच साल में किसानों का रुझान काफी हद तक धान की खेती की ओर बढ़ा है। यही कारण है कि साल-दर-साल इसकी पैदावार में भी बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2015-16 में 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रोपाई की गई थी और पैदावार 53.20 लाख टन तक हुई थी। वर्ष 2019-20 तक रकबा बढ़कर 30 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गया और पैदावार 109 लाख टन से अधिक हो गया है। अबकी बार भी रकबे और उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में सरकार भी धान की खरीदी कर रही है। अब तक 11.70 लाख टन धान खरीदा जा चुका है। नवंबर से खरीद शुरू हुई थी, जो जनवरी तक चलेगी। संभावना है कि गेहूं की तरह ही धान की खरीद भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

वर्तमान में इतनी खरीद

2 लाख 40 हजार 500 किसानों ने सरकार को अब तक बेचा धान

11 लाख 70 हजार टन की हो चुकी खरीदी

ये प्रमुख उत्पादक जिले

बालाघाट समेत सिवनी, मंडला, रीवा, शहडोल, अनुपपूर, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी आदि जिलों में धान की खेती होती है। भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद, सीहोर आदि जगह के किसानों का रुझान भी धान की खेती की ओर बढ़ा है।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Nai Dunia