देश में रबी बुवाई अब तक की सर्वाधिक

February 02 2021

देश में इस बार रबी की बुवाई अब तक की सर्वाधिक हुई है। रबी सीजन का क्षेत्र कवरेज रेकार्ड 684.59 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है जो पिछले साल कुल 665.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में था।

रबी सीजन की बुवाई के गत 29 जनवरी को प्रारंभिक अंतिम आंकड़े आए हैं। देश में अंतिम रबी क्षेत्र के कवरेज के विश्लेषण के अनुसार, रबी फसलों में कुल क्षेत्रफल का कवरेज पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 665.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले, 684.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्र है। इस प्रकार पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल रबी क्षेत्र के कवरेज में 19.01 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

सभी फसलों के क्षेत्र में बढ़ोतरी

कमोवेश सभी फसलों के क्षेत्र कवरेज में बढ़ोत्तरी हुई है। अंतिम क्षेत्र कवरेज में रेपसीड और सरसों सहित गेहूं, चावल, दलहन और तिलहन के तहत कवरेज क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। तिथि के अनुसार, राज्यों द्वारा रिपोर्ट किए गए कुल अंतिम क्षेत्र कवरेज, पिछले वर्षों में अंतिम क्षेत्र कवरेज की तुलना में सर्वाधिक (आल टाइम हाई) है।

गेहूं आगे

पिछले वर्ष के 336.43 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 346.36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई है, अर्थात् गेहूं के क्षेत्र कवरेज में 9.93 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसमें अकेले मध्य प्रदेश में ही 8.30 लाख हेक्टेयर रकबे की वृद्धि है। इसी तरह, पिछले वर्ष के 30.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले चावल की बुवाई 35.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, यानी क्षेत्र कवरेज में 5.02 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। तेलंगाना राज्य में लगभग लाख हेक्टेयर की बढोतरी दर्ज की गयी है।

दलहन में कवरेज

दलहन में कवरेज 167.38 लाख हेक्टेयर रहा है, जो कि पिछले वर्ष के 162.87 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 4.51 लाख हेक्टेयर अधिक है। पिछले साल के 79.98 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले तिलहन की फसलों की बुवाई 83.95 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। इस प्रकार तिलहन में 3.97 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज में वृद्धि हुई है।

रेपसीड एंड मस्टर्ड के तहत क्षेत्र कवरेज, पिछले वर्ष के 69.08 लाख हेक्टेयर की तुलना में 73.94 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, यानी क्षेत्र कवरेज में 4.85 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

जल भंडार की स्थिति और लगभग सभी राज्यों में मिट्टी की नमी बहुत अच्छी है, इसलिए रबी फसलों की संभावना बहुत अच्छी है। कोरोना महामारी के बावजूद खरीफ व रबी सीजन की रेकार्ड तोड़ बुवाई कृषि क्षेत्र में अच्छे संकेत हैं।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat