कपास सीजन का मुर्हूत शुक्रवार को

August 28 2020

इस वर्ष कपास सीजन का मुर्हूत कपास मंडी में शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा। मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि वर्तमान में कपास की आवक प्रारंभ नहीं हुई है, लेकिन सोलह श्राद्ध के बाद मुर्हूत नहीं होने से शुक्रवार को ही कपास सीजन का मुर्हूत किया जा रहा है। कपास सीजन का मुर्हूत क्षेत्रीय सांसद श्री गजेंद्र पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक श्री रवि जोशी द्वारा किया जाएगा। मुर्हूत के पश्चात शुक्रवार को ही मंडी पुनः बंद कर दी जाएगी। कपास की आवक प्रारंभ होती ही कपास मंडी प्रारंभ की जाएगी। मंडी सचिव किरार ने समस्त किसानों से आग्रह किया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए एक वाहन के साथ वाहन चालक एवं एक व्यक्ति ही मंडी प्रांगण में कपास विक्रय के लिए लाएं।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: krishak Jagat