देश में दलहनी फसलों की बुवाई बढ़ी

August 11 2021

देश में खरीफ दलहनों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग दो लाख हेक्टेयर अधिक हो गई है। इस वर्ष 119.54 लाख हेक्टेयर में दहलनी फसलें बोयी जा चुकी है जबकि गत वर्ष अब तक 117.36 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। देश में अब तक कुल खरीफ फसलों की बोनी 933.88 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष अब तक 956.47 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इस वर्ष की बोनी गत वर्ष की तुलना में लगभग 23 लाख हेक्टेयर कम है। क्योंकि इस वर्ष धान, मोटे अनाज, तिलहन एवं कपास आदि फसलों की बुवाई में कमी आई है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कुल बुवाई 933.88 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 956.47 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इसमें धान की बुवाई लगभग 310.17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो गयी है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 318.88 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसमें लगभग 8 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। मोटे अनाज की बुवाई लगभग 153.05 लाख हेक्टेयर में हुई है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 156.29 लाख हेक्टेयर था। इसमें भी लगभग 3 लाख हेक्टेयर की कमी आई है।

वहीं तिलहन के लिए लगभग 173.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 179.71 लाख हेक्टेयर था। गन्ना एकमात्र फसल है जिसमें लगभग 1 लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है अब तक गन्ना 54.46 लाख हेक्टेयर में बोया गया है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 53.66 लाख हेक्टेयर में इसकी बोनी हुई थी। वहीं कपास की बुवाई अब तक 116.17 लाख हेक्टेयर में हुई है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 123.64 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसमें लगभग 7 लाख हेक्टेयर की कमी बनी हुई है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat