चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 21 मार्च से

March 18 2022

प्रदेश में किसानों से चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 21 मार्च से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिये कृषि विभाग द्वारा वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है।

अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अजीत केसरी ने बताया कि रबी मौसम वर्ष 2021-22 में प्राइस सपोर्ट स्कीम में प्रदेश के किसानों द्वारा उत्पादित उपज की उचित दर प्राप्त करने के लिये समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। 31 मई तक खरीदी की जाएगी।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat