बीजोपचार के प्रति किसानों में जागरूकता बढ़ी

June 24 2021

खरीफ के इस सीजन में इन दिनों बीजोपचार को लेकर किसानों में जागरूकता बढ़ी है। अब किसान बीजोपचार के बाद ही बुवाई कर रहे हैं।  इससे खर्च कम और फायदा ज्यादा होता है। बीजोपचार के लिए कई प्रकार के फफूंदनाशक बाज़ार में उपलब्ध हैं , जिनका उपयोग किसान करते हैं।

कई कंपनियों ने तो बीजोपचार के लिए विशेष तौर से निर्मित मशीनें किसानों को निशुल्क देना शुरू कर दिया है।  प्रस्तुत वीडियो में स्वचालित तरीके से मशीन द्वारा दवाई का बीजों में मिश्रण किया जा रहा है। इस मशीन से बीजोपचार करने में दवाई बहुत कम मात्रा में लगती है और बढ़िया तरीके से सभी बीजों का आसानी से उपचार हो जाता है।  इसके बाद किसान निश्चिन्त होकर बुआई कर सकते हैं। बीजोपचार से कई कीटों और रोगों से मुक्ति मिल जाती है , जिसका लाभ लागत कम लगने से अंततः मुनाफा बढ़ने के रूप में मिलता है।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat