हवाई मार्ग से अनार की पहली परीक्षण खेप का अमेरिका में निर्यात

August 14 2023

देश में बागवानी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ किसानों की पैदावार को दूसरे देश में निर्यात भी किया जा रहा है। इसी क्रम में हवाई मार्ग से अमेरिका को ताजा अनार की पहली खेप का परीक्षण निर्यात किया है। इस पहल के बाद अनार के निर्यात में वृद्धि से अधिक कीमत प्राप्त होगी और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। अनार के आयातकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।

किसानों को होगा लाभ

अमेरिका में अनार का टेस्टिंग निर्यात एपीडा में रजिस्टर्ड ‘आईएनआई फार्म्स’ द्वारा किया गया, जो भारत से फलों और सब्जियों के शीर्ष निर्यातकों में से एक है। इसने किसानों के साथ सीधे काम करके केले और अनार की मूल्य श्रृंखला बनाई है। एग्रोस्टार समूह के एक अंग के रूप में यह दुनियाभर के 35 से अधिक देशों में निर्यात किए जाने वाले उत्पादों को ध्यान में रखते हुए किसानों को कृषि विज्ञान, कृषि-निवेश और ऑफ-टेक की संपूर्ण सेवाएं प्रदान करता है। चूंकि बाजार के दूर-दराज के इलाकों में स्थित होने के कारण लागत ऊंची हो जाती थी। इसलिए व्‍या‍पारिक कामकाज शुरू करने में अड़चन होती थी। अनार के परीक्षण निर्यात से भारतीय निर्यातकों और अमेरिकी आयातकों के बीच क्षमता निर्माण में मदद मिलेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि गुणवत्तापूर्ण फलों का निर्यात किया जाता है।

‘भगवा अनार’ की बाजार में मांग ज्यादा

अपनी उच्च एंटीऑक्सीडेंट सामग्री और सुपर फल विशेषताओं के कारण, महाराष्ट्र के ‘भगवा’ अनार में पर्याप्त निर्यात क्षमता है। अनार की ‘भगवा’ किस्म की विदेशी बाजारों में काफी मांग है। महाराष्ट्र का सोलापुर जिला देश से अनार निर्यात में लगभग 50 प्रतिशत योगदान देता है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत: NewsonAIR