शरबती गेहूँ का रकबा बढ़ाएं

January 14 2022

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शरबती गेहूँ मध्यप्रदेश की पहचान है। इसका क्षेत्र बढ़ाने के प्रयास हों। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं को प्राथमिकता के साथ शुरू करायें। मुख्यमंत्री मंत्रालय में कृषि विभाग की समीक्षा कर रहे थे। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने भण्डारण प्र-संस्करण बुनियादी ढाँचा विकास के लिए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने, जैविक एवं प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज को बढ़ावा, कृषि निर्यात को बढ़ावा और कृषि में आधुनिक तकनीकी का उपयोग करने के निर्देश दिए।

श्री चौहान ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद योजना में बेहतर कार्य करें। कृषि के क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा दें। फसल उत्पादन का आकलन और गुणवत्ता का पता लगाने के लिए कार्य करें। प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं हो। अगले साल के लिए भी अभी से प्लान कर लें। मांग आधारित कृषि को बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाये। देश और धरती को बचाने के लिए जैविक खेती जरुरी है। जैविक खेती में मध्यप्रदेश देश में नम्बर एक है। इसे बनाये रखने की जरुरत है। जैविक खेती का रकबा 17.31 लाख हेक्टेयर है। संभावनाओं का पता लगाकर निर्यात की ठोस रणनीति बनायें।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat