बीटी कपास बीज की कीमतें अधिसूचित

March 19 2022

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा कपास बीज मूल्य (नियंत्रण) आदेश 2015 के खंड 5 के उप खंड (1) के तहत कपास बीज की अधिकतम विक्रय कीमत की सिफारिश करने के लिए उप खंड (2) में निर्दिष्ट समिति से परामर्श के पश्चात सम्पूर्ण भारत के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत के राजपत्र (असाधारण) में 15 मार्च 2022 को अधिसूचना जारी की है।

इस अधिसूचना के अनुसार बीटी (बेसिलस थुरिनजेनसिस) कपास बीज पैकेट (बीटी कपास बीज के लिए 450 ग्राम तथा रिफुजिया के 120 ग्राम/475 ग्राम आईआरबी बीज पैकेट जिसमें न्यूनतम 5 % और अधिकतम 10 % गैर बीटी कपास बीज हो) में  बीजी-l की कीमत 635 रु और बीजी-ll की कीमत 810 रु निर्धारित की गई है, गत वर्ष इसकी कीमत 767 रुपए थी।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat