केंद्र सरकार के प्याज निर्यात पर बैन के निर्णय ने दिखाया असर

December 22 2023

कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) हर महीने सभी फसलों के थोक मूल्य विश्लेषण के आंकड़े जारी करती है। हर माह की तरह एपीएमसी ने दिसंबर 2023 के भी आंकड़ो को रिपोर्ट किया हैं। इन आंकड़ों के अनुसार मंडियों में प्याज की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि केंद्र सरकार के प्याज निर्यात पर प्रतिबंध का परिणाम नजर आने लगा हैं। 

एपीएमसी द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के आंकड़े साफ जाहिर कर रहे हैं कि प्याज के दामों में नवंबर 2023 की तुलना में दिसंबर 2023 में काफी गिरावट आई हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक दिसबंर 2023 में प्याज की औसत कीमत 3935.56 रूपये प्रति क्विंटल हैं। जबकि नवंबर 2023 में प्याज की औसत कीमत 4547.19 रूपये प्रति क्विंटल थी।

प्याज का सर्वाधिक दाम अंडमान निकोबर मंडी में

एपीएमसी के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 में अंडमान निकोबर की मंडी में प्याज का औसत रेट 9000 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया है, जोकि पूरे भारत में सबसे अधिक हैं जिसका एक महत्वूपर्ण कारण अंडमान निकोबर में प्याज की उपज और मंडी में कम आवक हैं। अगर इस औसत मूल्य में अंडमान निकोबर मंडी का आकलन न करें तो भारत में प्याज का औसत मूल्य 3740.78 हो जाता हैं।

अगर इस महीने के प्याज मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो दिसबंर 2023 में सबसे अधिक प्याज की कीमत मणिपुर और बिहार की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। मणिपुर मंडी में प्याज का औसत रेट 7110 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही बिहार की मंडी में प्याज का औसत रेट 7469 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

मंडी रेट विश्लेषण

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो प्याज की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के प्याज की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि नवंबर 2023 में और इस महीने यानि दिसंबर 2023 में 13 प्रतिशत की औसत गिरावट दर्ज की गई हैं।

इस महीने, पिछले महीने की तुलना में प्याज के मंडी रेटो में सबसे अधिक गिरावट गुजरात में 32.59 प्रतिशत हुई हैं। गुजरात में पिछले महीने (नबंवर 2023) प्याज की औसत कीमत 3295 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) घटकर 22,21 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम गिरावट मणिपुर में 0.29 प्रतिशत हुई हैं। मणिपुर में पिछले महीने (नवंबर 2023) प्याज की कीमत 71,31रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) घटकर 71,10 रूपये प्रति क्विंटल हो गई है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है। 
स्रोत: कृषक जगत