कृषि उपज बाजार समिति ने की रिपोर्ट अनुसार गेहूं की औसत कीमतों में 7 फीसदी वृध्दि

December 22 2023

गेंहू की कीमतों में हुई वृध्दि, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 7% की वृध्दि, वही पिछले साल दिसबंर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 11% की वृध्दि देखी गई।

कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) हर महीने सभी फसलों के थोक मूल्य विश्लेषण के आंकड़े जारी करती हैं। हर माह की तरह एपीएमसी ने दिसंबर 2023 के भी आंकड़ो को रिपोर्ट किया हैं। इन आंकड़ों के अनुसार मंडियों में गेंहू की कीमतों वृध्दि देखने को मिली हैं। दिसबंर 2023 में गेंहू की औसत कीमत 2902.21 रूपये प्रति क्विंटल हैं।

अगर इस महीने के गेंहू मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो दिसंबर 2023 में सबसे अधिक गेंहू की कीमत ओडिशा और महाराष्ट्र की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। ओडिशा मंडी में गेंहू का औसत रेट 3,000 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही महाराष्ट्र की मंडी में गेंहू का औसत रेट 3,102 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

इस महीने, पिछले महीने की तुलना में गेंहू के मंडी रेटो में सबसे अधिक वृध्दि ओडिशा में 7.14 प्रतिशत हुई हैं। ओडिशा में पिछले महीने (नवंबर 2023) गेंहू की औसत कीमत 2800 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) बढ़कर 3,000 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम वृध्दि बिहार में 1.06 प्रतिशत हुई हैं। बिहार में पिछले महीने (नवंबर 2023) गेंहू की कीमत 2536 रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) बढ़कर 2,563 रूपये प्रति क्विंटल हो गई है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है। 
स्रोत: कृषक जगत