उ.प्र. के किसानों को गेंहूँ खरीद का 95 करोड़ रु. मिला

June 24 2021

रबी खरीद वर्ष 2020-21 के तहत प्रदेश में स्थापित 5678 गेहूँ क्रय केन्द्रों के माध्यम से, 1975 रूपये प्रति क्विंटल की निर्धारित दर से खरीद करते हुए, अब तक 5570149.61 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गयी है। इसके एवज में  1276442 किसानों को लाभान्वित करते हुए, उनके खातों में 9501.91 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तक 9832.95 मीट्रिक  टन गेहूँ की खरीद र्हुइ  है। इस वर्ष खाद्य विभाग ने 14.59 लाख मी.टन, पी.सी.एफ. ने 26.40 लाख मी.टन, यू.पी.पी.सी.यू. ने 6.31 लाख मी.टन, यू.पी.एस.एस. ने 4.32 लाख मी.टन, एस.एफ.सी. ने 1.12 लाख मी.टन, मण्डी परिषद ने 1.55 लाख मी.टन तथा भारतीय खाद्य निगम ने 1.39 लाख मी.टन खरीद की है।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat