इथेनॉल बनाने को पराली खरीदेगी रिफाइनरी, बदले में मिलेंगे पैसे

October 08 2022

पराली प्रबंधन के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई कदम उठा रही हैं। हरियाणा के पानीपत में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) रिफाइनरी ने पराली से इथेनॉल उत्पादन करने के लिए किसानों से पराली खरीदने की घोषणा की है। रिफाइनरी में पराली से इथेनॉल बनाने के लिए प्लांट लगाया गया है।पानीपत रिफाइनरी 172 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पराली खरीदेगी। रिफाइनरी को पराली देने के लिए किसानों को पराली की गांठें बनवानी होंगी। करीब 900 करोड़ रुपये से तैयार यह प्लांट प्रतिदिन 100 किलोलीटर (1 किलोलीटर में 1 हजार लीटर) इथेनॉल बनाने की क्षमता रखता है। प्लांट के लिए पराली खरीदने को आसपास के जिलों के किसानों से पराली खरीदेगा। इसके लिए प्लांट की ओर से आसपास के जिलों में पराली कलेक्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं।