बनारस से लॉन्च होगी कैटल हेल्थ मॉनिटर डिवाइस

September 04 2023

नेशनल डेयरी अनुसंधान संस्थान ने आईटी खड़गपुर के साथ मिलकर सीडैक कोलकाता ने एक ऐसी डिवाइस का निर्माण किया है जिसे कैटल हेल्थ मॉनिटर डिवाइस नाम दिया गया है। इसकी मदद से पशुपालकों को गाय के बीमार होने से पहले ही SMS के द्वारा जानकारी मिल जाएगी। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कैटल हेल्थ मॉनिटर डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस डिवाइस को गाय के जबड़े में लगाया जाएगा। इसमें लगे सेंसर के जरिए गाय की स्वास्थ्य की 24 घंटे की जानकारी किसानों को एसएमएस के जरिए उपलब्ध होगी। पहले चरण में इस डिवाइस को जिले के कुछ प्रगतिशील किसानों को ट्रायल के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिवाइस को मेक इन इंडिया के तहत तैयार किया गया है। बनारस में लॉन्च करने से पहले इसे डेढ़ सौ से अधिक पशुओं पर प्रयोग किया गया है। इस डिवाइस को मैसटिटिस डिटेक्टर डिवाइस कहा जा रहा है जिसके जरिए दूध में पाए जाने वाले बैक्टीरिया इन्फेक्शन की जांच हो सकेगी। इस पोर्टेबल डिवाइस में दूध की जांच के लिए किसी भी तरह के केमिकल की जरूरत नहीं होती है बल्कि इसे तुरंत दूध की सेहत की जानकारी हो जाएगी। नेशनल डेयरी रिसर्च के फॉर्म में इसका ट्रायल भी पूरा किया जा चुका है। कैटल हेल्थ मॉनिटर सिस्टम के साथ ही इसे बनारस में लॉन्च किया जाएगा।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत: किसान तक