प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय खरीदने पर मिलेगी 25 हजार रुपए की सब्सिडी

October 27 2023

हरियाणा सरकार मिट्टी के स्वास्थ्य को गिरावट से बचाने और खतरनाक कीटनाशकों के उपयोग हतोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने प्राकृतिक खेती योजना लागू की है। इसके लिए सरकार ने वर्ष 2023-24 में 20,000 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना के तहत 16,000 एकड़ क्षेत्र में कृषि और 4,000 एकड़ क्षेत्र में बागवानी की जायेगी।

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए दिया जा रहा है अनुदान 

प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 3000 रुपये 4 ड्रम खरीदने के लिए अनुदान दिया जाएगा। साथ ही किसान को देसी गाय खरीद के लिये 25,000 रुपए की सहायता अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्राकृतिक खेती उत्पाद की ब्रांडिंग व पैकेजिंग पर प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। राज्य में किसानों को योजना से जोड़ने के लिए एक प्राकृतिक पोर्टल भी शुरू किया गया है। पोर्टल पर अब तक 9169 किसानों ने पंजीकरण कर योजना से जुड़ने में अपनी रुचि दिखाई है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है। 
स्रोत: किसान समाधान