FY24 में पॉल्ट्री इंडस्ट्री का रेवेन्यू 10% तक बढ़ने का अनुमान

December 27 2023

भारतीय पॉल्ट्री उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 8-10% बढ़ने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्य रूप से व्यापार की मात्रा के आकार में बढ़ोतरी और प्राप्तियों में सुधार से क्षेत्र का राजस्व बढ़ेगा।रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) ने एक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू पॉल्ट्री उद्योग की राजस्व बढ़ोतरी 8-10% रहने की संभावना है, जो व्यापार की मात्रा में हुए महत्वपूर्ण विस्तार और संगठित कंपनियों की हिस्सेदारी में सुधार के कारण होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में प्राप्तियां मजबूत थी, लेकिन बाद में अतिरिक्त आपूर्ति के कारण उनमें कमी आनी शुरू हो गई। इसके बाद चालू वित्त वर्ष में मांग में बढ़ोतरी के चलते 2023-24 की पहली छमाही में औसत प्राप्ति बढ़कर 107 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 101 रुपये प्रति किलोग्राम थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाकी वित्त वर्ष में त्योहारी और ठंड का मौसम मांग और प्राप्तियों का समर्थन करेगा।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है। 
स्रोत: www.zeebiz.com/hindi