केंद्र सरकार द्वारा खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य घोषित

June 08 2023

केंद्रीय  कैबिनेट की आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज विपणन सत्र 2023-24 के लिए सभी अधिदेशित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी ) में वृद्धि को मंजूरी दी है। इसमें विभिन्न फसलों में न्यूनतम 143 रु से लेकर अधिकतम  805 रुपए / क्विंटल तक की वृद्धि  हुई है। नई दरें इस प्रकार हैं – धान सामान्य -2183, धान ग्रेड ए- 2203, ज्वार (हाइब्रिड )- 3180, ज्वार (मालदंडी )- 3225, बाजरा -2500, रागी -3846, मक्का -2090, तुअर (अरहर ) -7000, मूंग -8558, उड़द -6950, मूंगफली -6377, सूरजमुखी बीज -6760, सोयाबीन (पीला )- 4600, तिल- 8635, राम तिल -7734, कपास ( मध्यम रेशा)- 6620, कपास (लंबा रेशा )- 7020 रु प्रति क्विंटल निर्धारित किए गए हैं। यदि एमएसपी में वृद्धि की बात करें तो गत वर्ष की तुलना में दोनों धान में 143, ज्वार (हाइब्रिड ) में 210, ज्वार (मालदंडी ) में 235, बाजरा में 150, रागी में 268, मक्का में 128, तुअर (अरहर ) में 400, मूंग में 803, उड़द में 350, मूंगफली में 527, सूरजमुखी बीज में 360, सोयाबीन (पीला ) में 300, तिल में 805, रामतिल में 447, कपास (मध्यम रेशा) में 540 और कपास (लम्बा रेशा) में 640 रुपए की वृद्धि की गई है।