सामुदायिक भवन लखनपुर में आयोजित कार्यक्रम में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा अल्पकालीन कृषि ऋण माफी प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लाल अजित प्रताप सिंहदेव एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंहदेव थे।
कार्यक्रम में लगभग 372 किसानों को ऋणमाफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले जो काम हुआ वह है किसानों की कर्जमाफी। इसके लिए किसानों ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिला सचिव अमित सिंहदेव, लखनपुर ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, रणविजय सिंहदेव, वीरेंद्र सिंहदेव, समिति अध्यक्ष बुधन राम, समिति उपाध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल संचालक दिनेश गुप्ता, मोहरसाय राजवाड़े, नरेंद्र पांडेय, रमेश जयसवाल, युवा नेता मोहम्मद इरशाद खान, अशफाक खान, युकां ब्लाक अध्यक्ष अमित बारी सहित कांग्रेसजन एवं समिति के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत: नई दुनिया

                                
                                        
                                        
                                        
                                        
 
                            