रीछी प्रक्षेत्र में जैविक तरीकों से उगाई जा रही फसलें

January 20 2022

मध्य प्रदेश के उद्यानिकी किसानों को उन्नत तरीके से जैविक कृषि के लिए उद्यानिकी विभाग लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। विभागीय नर्सरियों में जैविक कृषि कर किसान भाईयों को उनका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्यमंत्री म.प्र. शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री भारत सिंह कुशवाह ने खंडवा में रीछी प्रक्षेत्र उद्यान में जैविक तरीकों से उत्पादित की जा रही फसलों को देखा और उद्यान के अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी अधिक से अधिक जैविक खेती करने का प्रयास करें। इसी दौरान जैविक खाद के निर्माण की प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ड्रिप इरिगेशन से पानी की बचत होती है एवं मल्चिंग विधि से फसलों को खरपतवार से दूर रखा जा सकता है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat