उन्नत पौधों की किस्मों की बिक्री एवं जानकारी के लिए प्रदर्शनी आयोजित

November 30 2017

उन्नत पौधों को उगाने एवं उनकी उन्नत किस्मों के लिए, भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र- केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा(लखनऊ) में 30 नवंबर को किसान प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस किसान प्रदर्शनी में किसान सीधे-सीधे वैज्ञानिकों से संवाद कर सकेंगे। साथ ही बागवानी खेती के लिए किसान अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की कृषि एवं कृषि निर्यात मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण प्रक्षेत प्रयोगशाला भ्रमण, वैज्ञानिक-किसान संवाद रहेंगे। किसानों की आय में औधानिक पौधों की बिक्री एवं उनके उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा यह किसान मेला व कृषि तकनीक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

इस आयोजन में अवध आम उत्पादक बागवानी समिति, नबीपनाह, मलिहाबाद, लखनऊ भी सहभागिता कर रहा है। अत: किसान समकालीन खेती में बागवानी खेती के लिए जानकारी के लिए आयोजन में शिरकत कर सकते हैं साथ ही बहुमूल्य जानकारी प्राप्त कर सकते। गौरतलब है कि किसान सीधे-सीधे वैज्ञानिकों से रूबरू हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए किसान 9415576036 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source:Krishi Jagran