आज पीएम मोदी सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में करेंगे जमा

June 01 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में राशि जमा करेंगे। राशि जमा करने के बाद देशवासियों को संबोधित करेंगे। जिला भाजपा कार्यालय में एलईडी स्क्रीन के जरिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीएम का भाषण सुनेंगे। इसके बाद पीएम मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम की जिले में शुरुवात की जाएगी। यह 15 जून तक चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार 30 मई से 15 जून 2022 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा के मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि 31 मई मंगलवार को आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत सुबह 9.30 बजे से मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करना है। किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी किया जायेगा और सीधा प्रसारण होगा। आजीवन सहयोग निधि, बूथ समीक्षा पत्रक, विस्तारक उपस्थित पत्रक की जानकारी मंडल अध्यक्षों से ली और कहा कि आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जून से 15 जून तक सभी बूथ में 15 दिन प्रति दिन पांच घंटे एवं कुल 75 घंटे कार्यकर्ताओं को बूथ में देना है।

मोदी सरकार के आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम हेतु बिलासपुर जिला के प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल एवं जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह ठाकुर को बनाया गया है। तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, दुर्गा प्रसाद कश्यप, लखन पैकरा, सैय्यद मकबूल अली, लोकेशधर दीवान, पल्लव धर, सीमा पाण्डेय, अशोक कौशिक, चंद्रप्रकाश मिश्रा, अरविंद बोलर, पेंगन वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, जनक देवांगन, राजेन्द्र कुमार राठौर, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, महाराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, बीआर महोबिया, संतोष कश्यप, पवन श्रीवास, नारायण गोस्वामी, दिनेश देवांगन सहित पदाधिकारी उपस्थिति रही।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत : Naidunia