जैविक खेती करने वाले किसानों को मिलेंगे 6,000 रुपये : सुशील मोदी

March 05 2018

बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि कृषि रोडमैप से राज्य के किसानों को विशेष सहायता मिलेगी। बिहार में तीन नए कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना की जाएगी। पटना से भागलपुर तक गंगा के किनारे जैविक खेती की जाएगी तथा राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रति किसान 6,000 रुपए देगी।

सुशील मोदी ने बजट भाषण में कहा कि कृषि विकास दर 6.35 फीसदी पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में मक्का उत्पादन में 52 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में हरित क्षेत्र 15 फीसदी से बढ़ाकर 17 फीसदी किया जायेगा। किसानों की सहातया हेतु एक अप्रैल से भूमि संबंधित मामलों का ऑनलाइन निपटारा होगा।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Krishi Jagran