अद्भुत गुणों से भरपूर : नोनी फल

October 01 2018

आज हम बात करेंगे ऐसे फल के बारे में जो हमारे सेहत के साथ  हमारी  त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है इसका सेवन हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है इसके जूस में विटामिन,खनिज  और अन्य गुणों का खज़ाना है | इसके फल में भरपूर  विटामिन और केराटिन  की मात्रा होती है |जो हमारे स्वस्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है यह कई तरह के रोगो को दूर करने में लाभकारी है |

नोनी फल के फायदे :

1. इम्यून सिस्टम के लिए नोनी का जूस काफी फायदेमंद है जो हमारे शरीर में  से विषैले तत्व निकाल कर हमारे खून को साफ़ करता है |

2. कैंसर में काफी लाभदायक है इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा अधिक होती है इसलिए यह कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद है |

3. हृदय समस्या में यह फल बहुत अच्छे है यह हमारे उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है  जिस से हमे दिल संबंधित रोगों से काफी हद तक छुटकारा मिल जाता है |

4. कब्ज़ से निजात में सहायक  इस फल में  घुलनशील फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिस से हमे कब्ज़ सम्बंधित समस्या से निवारण मिल जाता है |

5. गर्दन समस्या से निजात अगर आप रोज गर्दन का व्यायाम करने के बाद नोनी जूस का सेवन करे तो आपको काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा |

6. त्वचा के लिए इसके जूस का सेवन काफी लाभदायक है इससे आप झुर्रियों,मुहासों,जैसी समस्या से निजात पा सकते है और सदैव सुंदर दिख सकते है |

7. मधुमेह रोगियों के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी है इसके सेवन से उनको मधुमेह से काफी हद तक निजात मिल जाती है |

यह तो थे नोनी फल के ख़ास नुस्खे जो आपके शरीर को सेहतमंद के साथ सुंदर भी बनाएगा | ऐसी ही ख़ास जानकारियों को आपके समक्ष लाते रहेंगे|

Source: Krishi Jagran