किसान के खाते में चढ़ा पांच रुपए का कर्ज, होगा माफ

January 25 2019

कर्जमाफी को लेकर जिले में कि सानों की जानकारी जुटाने के साथ ही फॉर्म भरे जाने का सिलसिला चल रहा है। इस दौरान किसानों पर चढ़े कर्ज को लेकर रोचक मामले भी सामने आ रहे हैं। रामेश्वर सेवा सहकारी समिति की सूची में एक कि सान पर पांच रुपए का कर्ज दर्शाया गया है।

जबकि कु छ किसानों पर 30-30 रुपए के कर्ज की स्थिति सामने आई है। कर्जमाफी के लिए ऐसे किसानों से भी फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के आदेश के मुताबिक 31 मार्च 2018 को जिन किसानों पर कृषि ऋण बकाया था, उसे माफ करने के निर्देश दिए हैं।

शहरी क्षेत्र के किसानों को योजना का लाभ देने के लिए नगर निगम और पड़ावा स्थित रामेश्वर सेवा सहकारी समिति में किसानों से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। रामेश्वर सेवा समिति के बाहर ऐसे किसानों की सूची लगाई गई है जिन पर कर्ज चढ़ा हुआ है।

सूची में खंडवा के कि सान रामचरण कन्हैयालाल पर पांच रुपए का कर्ज दर्शाया गया है। इसी तरह कि सान श्रवण पिता सुपड़ू और जगन्न्ाथ पिता सुपड़ू के नाम पर 30-30 रुपए का कर्ज सूची में दर्शाया गया है।

समिति में कि सानों के फॉर्म भरने के लिए नियुक्त हुए नोडल अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि नियमानुसार प्रत्येक कि सान के फॉर्म मय दस्तावेज के भरे जा रहे हैं। समिति से मिली जानकारी के अनुसार खंडवा ब्लॉक में 1053 कि सानों को योजना का लाभ दिया जाना है।

इसमें अब तक 667 कि सानों के फॉर्म भरे जा चुके हैं। 386 कि सान ऐसे हैं जिनके फॉर्म भरे जाना है। इसमें 371 शहरी क्षेत्र के कि सान शामिल हैं जबकि 15 कि सान ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जिन्हें योजना का लाभ दिया जाना है। 

तीन रंगों में भरे जा रहे फॉर्म 

किसानों को कर्जमाफी का लाभ देने के लिए तीन अलग-अलग रंगों के फॉर्म आए हैं। ऐसे कर्जदार कि सान जिनकी मौत हो गई है उनके परिजन से गुलाबी रंग का फॉर्म भरवाया जा रहा है। इस फॉर्म के साथ मृतक का प्रमाण पत्र और संबंधित वारिस का आधार कार्ड भी देना अनिवार्य है।

इसी तरह सफेद फॉर्म ऐसे कि सानों से भरवाया जा रहा है जिनके आधार कार्ड नहीं हैं। जबकि ऐसे कि सान जिनके खाते आधार से लिंक हैं उनसे हरे रंग का फॉर्म भरवाया जा रहा है। शासन से मिले निर्देशों के मुताबिक कि सानों के फॉर्म भरकर ऑनलाइन डाटा फीड करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी तय की गई है। 

कम राशि भी होगी माफ 

शासन के नियमानुसार 31 मार्च 2018 को जिन कि सानों ने ऋण की राशि जमा नहीं की है उनका दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ कि या जाएगा। ऐसे कि सानों की सूची निकालने पर कि सी कि सान पर बकाया राशि कम भी आ रही है। नियमानुसार यह भी माफ की जाएगी। 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

स्रोत: Nai Dunia