स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से प्रधानमंत्री का सीधा संवाद

July 13 2018

कृषि विज्ञान केन्द्र, रीवा में  गुरुवार को स्वयं सहायता समूह महिलाओं का प्रधानमंत्री को सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम गुरुवार को सुबह 9:30 पर देश के 630 कृषि विज्ञान केन्द्रों में आयोजित किया गया, उक्त कार्यक्रम में भारत को 9 जिले से सीधा संवाद किया गया, माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सबसे ज्यादा समय (संवाद) मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की स्वयं सहायता समूह को दिया जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा लगातार 18 मिनट संवाद किया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया कि महिलाओं का पशुपालन में शत प्रतिशत योगदान है साथ में उन्होंने चर्चा करते हुये यह भी बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गाँव-गाँव में अंदर तक उनके द्वारा स्थायी रूप से अजीविका व्यावस्था की जा रही है, कुछ महिलाओं द्वारा ईंट निर्माण की स्वयं सहायता समूह में भागीदारी से प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लगातार भागीदारी कर ईंट मटेरियल की लगातार सप्लाई कर रही है। भारत में 5 करोड़ महिलाएं स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं जिनके द्वारा 45 लाख स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर एस. के. पाण्डेय अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय रीवा रहे साथ में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. ए. के. पाण्डेय, डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सी. जे. सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. ए. के. पटेल, डॉ. किन्जल्क सी. सिंह, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. के. एस. बघेल, डॉ. संजय सिंह एवं ओम प्रकाश साकेत तथा आत्मा, कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, महिला सशक्तिकरण महिला एवं बाल विकास विभाग, स्तुत स्वयं सहायता समूह की लगभग  200  महिला सदस्यों ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Source: Krishi Jagran