सेब उगाकर इस सैनिक ने सरकार को दिखाया नया रास्ता...

May 07 2018

पूर्व सैनिक अशोक ढटवालिया ने सेब के पौधे लगाकर सेब पैदा करने में सफलता हासिल की है। अशोक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। बिझड़ी (हमीरपुर) खलौत में उन्होंने करीब तीन साल पहले 25 सेब के पौधे लगाए थे। तीन साल के बाद इन पौधों में अब फल लगना शुरू हो गए हैं। अशोक ने कहा कि सेब के अलावा आम, अनार, लीची, अखरोट, नाशपाती के पौधे भी उगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह गोबर खाद के अलावा कोई केमिकल दवाइयों का प्रयोग नहीं करते हैं।

 

अशोक ने कहा कि युवाओं को इस ओर प्रेरित किया जाए तो इससे युवाओं की तकदीर बदल सकती है। हमीरपुर जिले में सेब के पौधे तैयार करने की ढटवालिया की पहल को संबंधित विभाग सार्थक सहयोग करे तो सेब की फसल हो सकती है। उनका दावा है कि इस क्षेत्र में सेब की फसल उगाने के लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। अशोक ने कहा कि सब कुछ सही रहा तो वह खलौत में ही सेब का बगीचा लगाकर लोगों को इस ओर आकर्षित करेंगे ताकि बेरोजगार युवा इससे प्रेरित हों और वह इस कार्य को करें।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|


Source: Krishi Jagran