श्रीविधि से खेती कर पाएं अनुदान का लाभ: गोकुल

August 23 2018

बेंगाबाद प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के घाघरा विद्यालय में मंगलवार को श्री विधि तरीके से धान की खेती हेतु महिला किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में 65 महिला किसानों ने भाग लिया। अभिव्यक्ति फाउंडेशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया जबकि गोकुल प्रसाद बतौर प्रशिक्षक उपस्थित थे। प्रशिक्षण में परम्परागत धान की खेती से हटकर श्री विधि तरीके से धान की खेती के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसमें खासकर महिला कृषक को विशेष तौर पर जागरूक किया जा रहा है। कारण महिला कृषक ही धान के बिचड़े को बोती है। प्रशिक्षक गोकुल प्रसाद ने कहा कि श्री विधि तरीके से खेती करने पर किसानों को अधिक पैदावार मिलता है। धान के अलावा मक्का की भी खेती इस तरीके से की जा सकती है। इस तरीके से अधिक खेती करनेवाले किसानों को सरकार प्रोत्साहन राशि भी देती है। मौके पर संस्था के अनिता बनर्जी ने महिलाओं को श्री विधि तरीके से धान की खेती करने और उससे किसानों को मिलने वाली सुविधा के बारे में वस्तिारपूर्वक जानकारी दी। एक धान से दूसरे धान कितनी दूरी पर पंक्तिबद्ध तरीके से लगाने की जानकारी दी। मौके पर विश्वनाथ यादव, गीता देवी, रीता देवी, अनिता देवी, साजदा खातुन, दिनेश राय, दिलीप यादव सहत कई अन्य लोग शामिल थे।

Source: Naiduniya