रासायनिक दवाइयों का उपयोग कम, मिट्टी परीक्षण करवाकर मानक हिसाब से करें खेती

April 23 2018

खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसान जागृति यात्रा निकालकर दिया संदेश

आप यदि अपने खेतों में रासायनिक दवाइयों का उपयोग कम व समय-समय पर मिट्टी परीक्षण कर उस मानक के हिसाब से खेती नहीं करोगे, तो आप खेती को लाभ का धंधा नहीं बना पाओगे। 

यह संदेश स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित नर्मदा वैली किसान प्रोड्यूसर कंपनी ने जोबट परियोजना क्षेत्र के ग्रामों में किसान जागृति यात्रा के माध्यम से संदेश दिया। किसानों की आजीविका वृद्धि कार्यक्रम के तहत गत दिनों क्षेत्र के 26 ग्रामों में यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में संवाद कार्यक्रम, नुक्कड़, नाटक व कठपुतली के शो के माध्यम से किसानों को जागृत किया गया। यात्रा में महिला समूहों को भी खेती के साथ दूसरे लाभ के धंधे कैसे किए जाए, इस बारे में जानकारी दी। मिट्टी परीक्षण आवश्यक क्यों है इस बारे में स्वयंसेवी संस्था डीएससी की टीम लिडर सोनिका गुप्ता, मोहित पाटीदार आदि ने किसानों को जानकारी दी।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Naiduniya