योजनाओं का लाभ लेकर उन्नत खेती करें किसान, अपनी आय करें दोगुनी

August 23 2018

प्रखंड के कानारोवा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बिरसा मुंडा बागवानी योजना के तहत भारतीय लोक कल्याण...

योजनाओं का लाभ लेकर उन्नत खेती करें किसान, अपनी आय करें दोगुनीयोजनाओं का लाभ लेकर उन्नत खेती करें किसान, अपनी आय करें दोगुनी प्रखंड के कानारोवा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बिरसा मुंडा बागवानी योजना के तहत भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने पौधरोपण किया। बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना की शुरुआत करते हुए कानारोवा निवासी सुजीत कुमार के बागान में पौधे लगाए गए। इससे पहले पाहन सुखराम के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। 

कार्यक्रम में प्रमुख सेवानी बरजो, जिप सदस्य अयुष्मा कंडुलना ने फीता काटकर पौधरोपण शुरू किया। इस मौके पर प्रमुख सेवानी बरजो ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों के लिए ढेर सारी योजनाएं चलाई जा रही है तथा सरकार का पूरा फोकस कृषि विकास पर है। उन्होंने कहा कि 2022 तक सरकार किसानों की आय को दोगुना करना चाहती है और इसके लिए उन्हें हर तरह की मदद दे रही है। प्रमुख ने कहा कि किसान योजनाओं का लाभ ले कर उन्नत खेती करें और अपनी आय दोगुनी करें। जिप सदस्य अयुष्मा कंडुलना ने कहा कि पेड़ों की देखरेख अच्छे ढंग से करने से ये तेजी से बढ़ते हैं और किसानों को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि कृषकों को अनुदान पर कृषि उपकरण और खाद-बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान संबंधित कार्यालयों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लें। 

कार्यक्रम में भारतीय लोक कल्याण संस्थान के प्रखंड समन्वयक कमल नयन पांडेय ने बागवानी के बारे कई जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि प्रखंड में कुल 31 एकड़ भूमि पर आम बागान लगाने की योजना पर काम चल रहा है। कार्यक्रम में मुखिया सुनील समद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मधुसूदन सिंह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मेरी ज्योति सोरेंग, सहित कई अतिथियों ने अपने विचार रखे। आयोजन में रोजगार सेविका रूबी कुमारी, वार्ड सदस्य नितिरेन कंडुलना, नितिरेन कंडुलना, सुबानी बरला, आनंदी लुगुन, स्वयं सहायता समूह सदस्य खुशबू, मनरेगा जेई पंकज कुमार, सीएफटी जेई शिव कुमार, मेट द्रौपदी देवी, एमआईएस दीपक महतो, सहित कई लोग उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि । 

मचका गांव में ग्रामसभा ने किया पौधरोपण 

कोलेबिरा प्रखंड के नवाटोली पंचायत के मचका गांव में ग्रामसभा के निर्णय के बाद शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों ने पौधे लगाए। कहा गया कि गांव में आम, करंज, बरगद, कुसुम, महुआ, कटहल, इमली, शहतूत आदि के तीन हजार पौधे पांच एकड़ वनभूमि में लगाया जाएगा। झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के तेलेस्फोर टोपनो और समर्पण सुरीन ने जंगल और पर्यावरण तथा जैव विविधता को बचाने व रक्षा करने के उद्देश्य से पौधरोपण को जरूरी बताया। कहा गया कि ग्रामसभा ने पौधों की सूची सहित आवश्यक सहयोग डीएफओ से मांगा गया था लेकिन उनके द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया। कार्यक्रम में दाउद केरकेट्टा, लूथर सुरीन, शरण टेटे, सोमा पाहन, दाउद टेटे, संतोषी टेटे, शिशिर सुरीन, गांगी बा, दयामनी सोरेंग, प्रभु प्रधान, सुकरा प्रधान, बसंती बिलुंग आदि मौजूद थे। 

Source: Bhaskar