मशरूम की खेती करने पर दिया जोर

June 15 2018

बिहार के मुंगेर जिले के अलग-अलग भागों में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।  ब्लॉक के महरना गांव में गाँव की प्रमुख गुंजन देवी की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित हुई।  इसका आयोजन ब्लॉक के उद्यान पदाधिकारी सुनील यादव ने किया।

इस किसान चौपाल में किसानो को उन योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई जो सरकार द्वारा किसानो के लिए चलाई गई है।  किसानो को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा गया की सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए किसानो को रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। किसान चौपाल में बताया गया की  10000 से ऊपर के कृषि यंत्र के लिए एलपीसी लगेगा। और साथ ही किसानों को खेतों में हरी सब्जियां लगाने के लिए भी कहा गया।

इसी के साथ किसानो को मशरूम की खेती सिखने के लिए और मशरूम से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया और साथ ही मशरूम की खेती करने की सलाह भी दी गई।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है| 

Source: Krishi Jagran