जैविक गुड़ बनाकर एक एकड़ गन्ने से कमा रहे डेढ़ से ढाई लाख रुपए मुनाफा

January 11 2018

 DATE : Dec 26th 2017

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। कई ऐसे गन्ना किसान हैं जो अपनी फसल के लिए मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन उन्हें उसका उचित दाम नहीं मिलता। ऐसे किसान जो गन्ने की खेती को घाटे का सौदा मान रहे हैं, वो मध्यप्रदेश के इस किसान से जरूर मिलें। जिसने बाजार में सीधे गन्ना न बेचकर उसके जैविक उत्पाद बनाकर बेचना शुरू किया, जिससे वो एक एकड़ में डेढ़ से ढाई लाख रुपए कमा रहे हैं। पिछले साल उन्होंने 14 एकड़ गन्ने का गुड़ बेचकर 20 लाख रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया था।

 

मध्यप्रदेश के किसान राकेश दुबे गन्ने की खेती करने वाले अपने क्षेत्र के सफल किसानों में से एक हैं। जो पिछले 20 साल से गन्ने की खेती कर रहे हैं। इनके पास 40 एकड़ खेत है जिसमें 25 से 30 एकड़ में ये हर साल गन्ने की खेती करते हैं। राकेश दुबे गन्ने की खेती का अपना 20 साल का अनुभव साझा करते हुते बताते हैं, “गन्ना किसानों को बाजार में गन्ने का न तो सही भाव मिलता है और न ही समय से पैसा मिलता है। इसलिए हमारे जिले के किसान ज्यादातर गन्ने का उत्पाद बनाकर ही बेचते हैं। मैंने ये काम बड़े पैमाने पर जैविक तरीके से करना शुरू कर दिया है।”

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा संपादित नहीं किया गया है और यह स्टोरी अलग अलग फीड की तरफ से प्रकाशित की गई है।

Sorce : Gaonconnection