जानिए, बासमती धान के बाजार का ताजा हाल

December 29 2018

 सोमवार को बाजार में ग्राहकी अच्‍छी रही। अब आवक टूटने लगी है। बासमती 1121 का भाव (Basmati paddy taza rate) हरियाणा में 3500 से ऊपर बना हुआ है। बासमती 1121 में ग्राहकी अच्‍छी है। राजस्‍थान की कोटा मंडी में 2 घंटे में ही पूरा 1121 धान बिक गया। धान के रेट अच्‍छे मिलने के चलते इस बार किसानों ने धान का स्‍टॉक नहीं किया है। इसलिए अब आगे यह अनुमान लगाना कि बहुत सा धान और मंडियों में आएगा, गलत होगा।

हरियाणा बासमती धान भाव

हरियाणा की मंडियों में भाव इस तरह से रहे। सोमवार 26 नंवबर 2018 को टोहाना में बासमती 1121 हाथ वाला धान 3500, कंबाइन वाला 3380, डीपी 1401 3185, पीबी 1 2975 और पूसा 1509 3151 रुपए क्विंटल बिका। गोहाना में बासमती 1121 का भाव 3600 रुपए रहा। फतेहाबाद में बासमती 1121 3550, पीबी 1 3000, पूसा 1509 3162 और डीपी 1401 3273 रुपए बिका। मतलौडा में बासमती 1121 3596 और बासमती 4372 रुपए बिका। कैथल में बासमती 1121 का भाव 3540 और बासमती का 4270 रुपए रहा। नरवाला में बासमती 1121 धान हाथ से निकाला 3611 और कंबाइन वाला 3370 रुपए तक बिका। कलायत में बासमती 1121 3561 और बासमती 4281 रुपए बिका। पिल्‍लूखेड़ा में बासमती 1121 3580 रुपए और कुरुक्षेत्र में 3681 रुपए बिका। बासमती का भाव (Basmati paddy taza rate) कुरुक्षेत्र में 4351 रुपए रहा।

तरावड़ी में बासमती 1121 3500 और बासमती 4300 रुपए बिका। चीका में बासमती 1121 हाथ वाला धान 3300 से 3585 तक और कंबाइन वाला धान 3000 से 3300 तक बिका। पूसा 1509 का भाव 2950 से 3100 रुपए तक रहा। PB 1 paddy rate 3050 तक और बासमती का भाव 4000 से 4250 रुपए तक रहा। गोहाना में बासमती 1121 धान का भाव 3581 रुपए दर्ज किया गया। खरखौदा में बासमती का भाव 3551 और बेरी में 3541 रुपए रहा। उकलाना में बासमती 1121 3561, कंबाइन वाला 3250, डीपी 1401 3241, पीबी 1 2980 रुपए बिका।

उत्‍तर प्रदेश बासमती धान भाव, Basmati paddy taza rate in UP

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में धान का भाव (Basmati paddy taza rate) इस तरह से रहा। खेर में पूसा 1121 3370, 1509 3000, सुगंध 2481, डीपी 3300 और शरबती 2100 रुपए तक बिका। दिबई में बासमती 1121 3400, पूसा 1509 2950, सुगंध 2450, शरबती 2050 और डीपी 3200 रुपए तक बिका। सीतापुर में हाईब्रिड 1460 तक, कॉमन 1460 तक, आरएच 10 1700 तक और चंदन 21 1825 रुपए क्विंटल बिका।

पंजाब बासमती धान भाव, Basmati paddy taza rate in Punjab

पंजाब की मंडियों का हाल (Basmati paddy taza rate) कुछ इस तरह से रहा। अमृतसर में बासमती 1121 धान हाथ वाला 3450, कंबाइन वाला 3265 रुपए तक बिका। तरनतारन में हाथ से निकाला बासमती 1121 धान 3300 से 3586 और कंबाइन वाला धान 3000 से 3450 रुपए तक बिका। राजपुरा में बासमती 1121 हाथ वाला 3595, कंबाइन वाला 3325, डीपी 1401 3240 और पूसा 1509 3265 रुपए बिका। फरीदकोट में बासमती 1121 कंबाइन 3500, पूसा 1509 3052 और डीपी 1401 3000 रुपए बिका।

नई दिल्‍ली की नरेला मंडी में सोमवार को बासमती 1121 (Basmati paddy taza rate) 3550, कंबाइन वाला धान 3250, पूसा 1509 3025, सुगंध 2500 और शरबती 2150 रुपए बिका। नजफगढ में बासमती 1121 3580 रुपए क्विंटल बिका।

राजस्‍थान की कोटा मंडी में बासमती 1121 का भाव (Basmati paddy taza rate) 3380, सुगंध का 2350 से 2511, पूसा 1509 का 3000, डीपी का 2600 से 2841 रुपए तक रहा।

मध्‍यप्रदेश की पिपरिया मंडी में पूसा धान का रेट (Basmati paddy taza rate) 2700 से 2900 रुपए रहा। बासमती 1121 का भाव 3000 से 3150 और पूसा 1509 का रेट 2700 से 2870 रुपए रहा।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत - Info Patrika