जानिए, बासमती धान के ताजा भाव

April 14 2018

नरेला मंडी धान भाव, Narela Basmati Paddy rate

नरेला मंडी में शुक्रवार को करीब 4500/4800 बोरी धान की आवक रही। बासमती 1121 यहां ऊपर में 3525 रुपए बिका। मीडियम क्‍वालिटी का पूसा 1509 धान का भाव 3000 रुपए तक रहा। नजफगढ में बासमती 1121 का अधिकतम भाव 3700 और आम भाव 3600 रुपए बिका।

पंजाब बासमती धान भाव, Punjab Basmati Paddy rate

पंजाब के तरनतारन में करीब 15 हजार बोरी धान बिकने को आया। यहां हाथ का निकाला बासमती 1121 का भाव अधिकतम 3614 रुपए रहा। कंबाइन से निकाला बासमती 1121 2800 से लेकर 3350 रुपए तक बिका। पूसा 1509 का भाव 3100 रुपए रहा।

कोटा बासमती धान भाव, Kota Basmati Paddy rate

राजस्‍थान के कोटा में आज बासमती 1121 का भाव 3475 और सुगंध का रेट 2960 रुपए रहा। बूंदी में बासमती 1121 3441 और सुगंध 2950 रुपए बिका।

हरियाणा बासमती धान भाव, Haryana Basmati paddy rate

हरियाणा के निशिंग में बासमती 1121 3500 और सुगंध 2800 रुपए बिका। फतेहाबाद में बासमती 1121 का भाव 3450 और डीपी 1401 का रेट 3300 रुपए रहा। तरावड़ी में बासमती 1121 3600, शरबती 2100 और परमल 1500 रुपए बिका। सिरसा में पीबी 1 का रेट 3000 और पूसा 1509 का भाव 3300 रुपए रहा।

यूपी-एमपी बासमती धान भाव, UP-MP Basmati Paddy rate

मध्‍यप्रदेश के जबलपुर में बासमती 1121 का अधिकतम भाव 2905, सुगंध का 2000, क्रांति का 1600 रुपए रहा। पिपरिया मंडी में पूसा धान का भाव 2500 से 2670 रुपए तक रहा। यहां बासमती 1121 का रेट 3150 रुपए तक रहा। आवक अब बस 100-200 बोरी ही रह गई है। यूपी के गोरखपुर में परमल धान का भाव 1300 रुपए रहा। मैनपुरी में बासमती 1121 3001, सुगंध 2251 और पूसा 1509 2600 रुपए बिका।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Info Patrika