किसानों को सोयाबीन और मक्का पर मिलेगा बोनस

January 21 2019

राज्य शासन द्वारा फ्लैट भावांतर भुगतान और कृषक समृद्धि योजना के तहत मण्डियों में किसानों को सोयाबीन और मक्का विक्रय करने पर 500 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जायेगा। यह योजना 25 जनवरी, 2019 तक पंजीकृत किसानों के लिये प्रभावशील रहेगी। योजना में अभी तक 12 लाख एक हजार किसानों ने 22.47 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन और 3 लाख 68 हजार किसानों ने 17.70 लाख मीट्रिक टन मक्का बेचा है।

योजना में पंजीकृत किसानों द्वारा उत्पादकता की सीमा तक सोयाबीन तथा मक्का मण्डियों में विक्रय किये जाने पर बोनस राशि प्रदाय किये जाने का प्रावधान है।

जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये गये हैं कि पंजीकृत किसान द्वारा कृषि उपज मण्डी समिति में सोयाबीन और मक्का विक्रय किये जाने के समस्त अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण एवं सूक्ष्म परीक्षण किया जाये। इसके बाद ही पोर्टल पर जानकारी अपलोड कराई जाये। 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है। 

स्रोत - Nai Dunia