कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने किसान और महिलाओं को लुभाने के लिए खेला बडा दांव

May 08 2018

भाजपा ने अपने कर्नाटक चुनाव के घोषणापत्र में लड़कियो को सोना और किसानों को एक लाख तक का कृषि ऋण माफ करने का वादा किया। पार्टी ने सरकार बनने पर सिंचाई परियोजनाओं के मदद में डेढ लाख करोड़ रुपए आवंटित करने साथ ही राष्ट्रीय एवं सहकारी बैंको से लिए गए एक लाख रुपए तक का कृषि ऋण माफ करने का वादा किया। भाजपा के प्रमुख और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा द्धारा जारी घोषणापत्र में कहा गया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस शासन में राज्य की आर्थित स्थिति के बारे में सरकार श्वेत पत्र लाएगी।

बीपीएल श्रेणी की लड़कियों के विवाह में 25,000 रुपए अथवा तीन ग्राम सोना देने का वादा किया। घोषणापत्र में अन्नपूर्णा कैंटीन शुरु करने साथ ही गो सेवा से जुडे आयोग को भी पुनर्जीवीत करने का वादा किया। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने घोषणापत्र को दृष्टी पत्र बताते हुए कहा की इसमें लोगो की आकांक्षाओं और उम्मीदों को जगह दी गई है। उन्होने कहा तीन लाख लोगो और विशेषज्ञों से सलाह-मश्विरा करने के बाद घोषणापत्र तैयार किया गया है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Krishi Jagran