धान के उत्पादन, महानदी के पानी, रेत और प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता से भरपूर धमतरी जिले में भूमाफियाओं के कारनामे देखने की बजाए प्रशासन अंधा-बहरा बन गया है। बात किसी अन्य स्थान की होती तो हल्ला नहीं मचता, कलेक्टोरेट के पीछे ही खेतों को प्लाट काटकर भूमाफिया निगल रहे हैं। शहर में ऐसे कई जगह हैं जहां खेत और गार्डन भूमाफिया लील चुके हैं।
धमतरी जिले में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि खेतों में नियम विरूद्ध तरीके से प्लाट के रूप में काटकर बेचने का सिलसिला हमेशा चलता रहता है। अभी तक शहर के विभिन्न स्थानों पर हजारों अवैध प्लाटिंग हो चुकी है। इस बार तो भूमाफियाओं ने लंबा हाथ मारते हुए कलेक्टोरेट की कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे के खेत को ही प्लाट काट डाला। इस संबंध में एसडीएम सीडी वर्मा के मो.नं. 9424135119 में नईदुनिया 1 जनवरी 2019 की रात 8.37 बजे, 8.41,8.46 बजे लगातार तीन बार कॉल कर पक्ष लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|
स्रोत: Nai Dunia

.jpg) 
                                
 
                                         
                                         
                                         
                                         
 
                            
 
                                            