सिंगरौली के मनिहारी गांव में पकड़ाई अफीम की फसल

March 09 2018

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना इलाके के मनिहारी गांव में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। पुलिस ने यहां छापा मारा तो वो चौक गए। अफीम की खेती करने वाले दर्जनों लोग अब भी पुलिस की पकड़ से फरार हैं। अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही है।

अफीम की अवैध खेती एवं तस्करी के भंडाफोड़ की यह प्रदेश में सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। एसपी विनीत जैन के नेतृत्व में पुलिस बल ने यह कार्रवाई की है। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी गांव में करीब 8-10 स्थानों पर अफीम कि भारी-भरकम फसल पकड़ी गई। पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया था। मादक पदार्थ खेती में कुछ बड़े लोगों के नाम आ रहे हैं। घटना को लेकर जिला प्रशासन जुड़ा हुआ है, वहीं कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Naiduniya