रंगों में छिपा है सेहत का खजाना

March 01 2018

कुदरत ने हमारे चारों ओर फल-सब्जी या अन्य चीजों के रूप में हजारों रंग बिखेरे हुए हैं। इन चीजों से जुड़े रंगों की अपनी खास अहमियत है। इस होली पर....

कुदरत ने हमारे चारों ओर फल-सब्जी या अन्य चीजों के रूप में हजारों रंग बिखेरे हुए हैं। इन चीजों से जुड़े रंगों की अपनी खास अहमियत है। इस होली पर आइए जानें विभिन्न रंगों के खानपान की चीजों के बारे में जो सेहतमंद बनाए रखने का काम करती हैं।

काला-जामुनी

एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर यह रंग चुकंदर, जामुन, प्याज, अंगूर व बेरी में मौजूद होता है। यह मांसपेशियों व कोशिकाओं की कार्यक्षमता को सुधारने में उपयोगी है।

केसरिया

यह रंग ऊर्जा व पोषण बढ़ाता है। पपीता, संतरा जैसे फल शरीर में विटामिन व मिनरल्स की पूर्ति करते हैं। इनसे त्वचा को चमक मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

सफेद-हरा

इस रंग के कॉम्बिनेशन से पोषण व ताजगी मिलती है। खीरा, लौकी, ककड़ी इसके उदाहरण हैं। ये शरीर में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर व पानी की पूर्ति करते हैं।

पीला

यह रंग नींबू, कद्दू, केला और रसबेरी में पाया जाता है जो विटामिन-सी की कमी को दूर करता है। कुछ जड़ी-बूटियों में भी यह होता है जो कई रोगों से दूर रखता है।

सफेद और नीला

यह रंग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है जो फल और सब्जी दोनों से मिलता है। मशरूम, कच्चा प्याज, लहसुन, जामुन, बैंगन आदि में मौजूद इस रंग से शरीर को रोगों से लडऩे की ताकत मिलती है और पाचनतंत्र दुरुस्त रहता है।

लाल

दिल की सेहत के लिए लाल रंग की चीजें खाएं। सेब, गाजर, चेरी, स्ट्रॉबेरी व टमाटर इसके बेहतर उदाहरण हैं जिनमें हृदय को स्वस्थ रखने वाले पोषक तत्त्व पाए जाते हैं।

हल्का हरा

इस रंग के फल व सब्जी शरीर को तरोताजा रखते हैं। आयरन, विटामिन और फोलिक एसिड से युक्तयह रंग कीवी, आंवला, परवल, टिंडा और बेर आदि में  होता है।

गेहुंआ

यह रंग आलू, चीकू, अदरक और मेवों में पाया जाता है। इस रंग की चीजें त्वचा, दिमाग व पाचनतंत्र को सही रखती हैं। इनमें अधिक मात्रा में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं।

गहरा हरा

इस रंग की सब्जियां जैसे पालक, भिंडी, बथुआ, करेला, मटर, फलियां आदि में विटामिन-के, फोलिक एसिड और आयरन भरपूर होता है जो शरीर को पोषण देते हैं।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Patrika.com