चंदन की खेती के बारे में किसानों को किया जागरुक

August 31 2018

स्टेट फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट किसानों के लिए किया कैंप का आयोजन

लुधियाना। स्टेट फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसएफआरआई) ने लाडोवाल स्थित शीड फार्म में किसानों के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसएफआरआई के डायरेक्टर टीके बहेरा ने की। 

कैंप में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून से फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से रिटायर्ड साइंटिस्ट परमजीत सिंह और विशेष अतिथि के तौर पर होशियारपुर से डीएफओ अंजन सिंह ने शिरकत की। रेंज आफिसर लुधियाना-1 जरनैल सिंह व अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान किसानों को खेतीबाड़ी के साथ साथ चंदन की खेती के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वह अन्य धंधे को अपना कर अपने कारोबार में बढ़ोत्तरी कर सकें। एसएफआरआई के डायरेक्टर बहेरा ने बताया कि विभाग सूबे में चंदन की खेती करने जा रहा है और इसका लाभ किसानों को भी दिया जाए। इसके अलावा लंटाना बूटी के बारे में भी बताया गया। इस बूटी को काटने के बाद फेंक दिया जाता है और खर्च भी अधिक है। इसलिए इसे काट कर फेंकने की बजाए इसकी टोकरियां व अन्य चीजें बना कर इसे फायदा लिया जा सकता है। किसान बांस की खेती करके भी कई चीजें बना कर फायदा ले सकते है।

Source: Amar Ujala