क्या आप जानते हैं, इस एक अंडे की कीमत 1000 रूपये है...

December 14 2017

किसान भाइयों आज हम आपको बताएंगे ऐसे अंडे के बारे में जिसकी कामत सुनकर आप भी चौंक जाएँगे. आखिर ऐसा क्या खास है इसमें, आइए जानते हैं...ये सवाल तो आपके मन में भी जरूर आया होगा। क्या आपको पता है ये अंडा किसका है।

ये अंडा है ईमू का. जी हाँ.. झारखंड में कुछ किसान ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ईमू के पालन को स्वरोजगार का हिस्सा बना रहे हैं। यहीं नहीं बल्कि तकरीबन पूरे झारखंड में ही अब ईमू पालन जोर पकड़ रहा है। ईमू आस्ट्रेलिया का पक्षी है। इसके मांस-अंडे से लेकर पंख और नाखून तक काफी महत्वपूर्ण हैं, जो बाजार में ऊंची दर पर बिकते हैं। इसके एक अंडे की कीमत लगभग 1000 रुपए है। इसके एक बड़े अंडे से करीब दस लोगों के लिए ऑमलेट बनाया जा सकता है।

ईमू के मांस में प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और अन्य खनिज लवण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन-सी की मात्रा अधिक पाई जाती है, जबकि वसा और कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है। इसका मांस 500 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिकता है। इसका मांस हृदय रोगियों के लिए काफी लाभप्रद माना जाता है। ईमू पक्षी वर्ष में 60 से 70 अंडे देती है। 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Krishi Jagran