करनाल में कृषि, डेयरी और पोल्ट्री प्रदर्शिनी, नई तकनीकि और उपकरणों की मिलेगी जानकारी

March 20 2018

कृषि, डेयरी और पोल्ट्री के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, एक तरफ जहां सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए इस क्षेत्र को बढ़ावा देने में लगी ही, वहीं दूसरी तरफ निजी कंपनियां भी अनुसंधान के माध्यम से नई टेक्नोलॉजी का विकास कर रही हैं। हरियाणा के करनाल में आगामी 25 मार्च से तीन दिवसीय PDLAX-ASIA EXPO 2018 का आयोजन किया जा रहा है। करनाल के एनडीआरआई ग्राउंड में लगने वाली इस प्रदर्शिनी में देश ही नहीं विदेश की कई नामी कंपनियां शिरकत कर रही हैं। कृषि और डेयरी के क्षेत्र में उन्नत तकनीकि की जानकारी के लिए यह प्रदर्शिनी बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रदर्शिनी के आयोजक रवि खोखर ने बताया कि देश की सभी प्रमुख कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं। प्रदर्शिनी में हिस्सा लेने वाली कंपनियों में Lemken, Phyto Life Science, Kubato, Shaktiman, Swan Agro, Mahi Feed (Punjab), Agri Solar (Mumbai), Nuova Proteins, Benty Cable, Vijay trading Co., Cool Tech, Krishna Agro प्रमुख हैं। इसके अलावा फ्रांस की Khun कंपनी भी प्रदर्शनी में हिस्सा ले रही है। जो युवा कृषि और डेयरी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए इस प्रदर्शिनी में जानने-समझने के लिए काफी कुछ मिलेगा। इसके साथ ही किसानों को फसल उगाने में लागत करने वाले नए उपकरणों, टेक्नॉलाजी की जानकारी मिलेगी। जो लोग इस प्रदर्शिनी में हिस्सा लेने चाहते हैं वो कंपनी की वेबसाइट http://www.pdlax-asia.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Dairy Today